स्वास्थ्य विज्ञान -१ त्रिदोष का महत्व

लेखक - सुरेश सोनी

एक बार प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक पं. शिव शर्मा से एक ऐलौपैथी चिकित्सक ने प्रश्न किया, ‘आयुर्वेद और एलोपैथी में क्या अंतर है?‘ इस प्रश्न के उत्तर में पं. शिव शर्मा ने कहा, ‘जब आपके क्लीनिक में कोई व्यक्ति आता है तो कहते हैं एक पेशेन्ट (रोगी) आया है। परन्तु वास्तव में उसका अर्थ है ठ्ठ द्यदृद्वदढ़ड्ढ, ठ्ठद ड्ढठ्ठद्ध, ठ्ठ ददृद्मड्ढ, ठ्ठ द्मद्यदृथ्र्ठ्ठड़ण्‌, ठ्ठ ण्ठ्ठदड्ड, ठ्ठ थ्ड्ढढ़ यानी एक अंग आता है। जबकि वैद्य के पास कोई रोगी आता है तो वह व्यक्ति, उसका आहार-विहार, पृष्ठभूमि सब आता है।‘

यह वार्तालाप स्वास्थ्य विज्ञान का विचार करते समय भारतीय एवं पाश्चात्य दृष्टि के अन्तर को स्पष्ट करता है। हमारे यहां स्वास्थ्य का विचार करते समय मात्र शरीर ही नहीं अपितु स्वास्थ्य के साथ विचार, भावना, जलवायु, परिवेश आदि सबका विचार किया गया। मनुष्य को दु:ख दोनों प्रकार का होता है। शरीर में भी रोग होते हैं तथा मन में भी। अत: रोगों का विभाजन किया गया-

(१) आधि- मन के रोग
(२) व्याधि-शरीर के रोग

स्वास्थ्य का विचार करते समय मात्र शरीर के धरातल पर सोचने से काम नहीं चलेगा, अपितु अनेक स्तरों पर विचार करना पड़ेगा। योग वाशिष्ठ में रोगों का विश्लेषण करते हुए महर्षि वशिष्ठ श्रीराम से कहते हैं- रोगों के दो प्रकार होते हैं, एक आधीज है तथा दूसरे अनाधिज। आधीज रोगों के भी दो प्रकार होते हैं

(१) सामान्य-वे रोग जो दुनिया से दैनिक व्यवहार करते समय जो बार-बार तनाव उत्पन्न होता है, उस तनाव के परिणामस्वरूप पैदा होते हैं।

(२) सार-यानी जिसमें से सभी को गुजरना है, किसी को छूट नहीं है, जैसे जन्म एवं मृत्यु।

अनाधिज-वे रोग अनाधिज कहलाते हैं जो किसी मानसिक तनाव में उत्पन्न नहीं होते, जैसे चोट (क्ष्दत्र्द्वद्धन्र्‌) संक्रमण (क्ष्दढड्ढड़द्यत्दृद, च्र्दृन्त्दद्म), यह दवा के माध्यम से ठीक होते हैं।

श्रीराम के प्रश्न करने पर कि आधीज व्याधि में कैसे परिवर्तित होती है। इसका उत्तर देते हुए महर्षि वशिष्ठ कहते हैं, ‘मनुष्य के मन में अनेक लालसाएं, वासनायें रहती हैं, इनकी पूर्ति न होने पर मन क्षुब्ध होता है। मन के क्षुब्ध होने से प्राण क्षुब्ध होता है। यह क्षु◌ुब्ध प्राण नाड़ी तंत्र में असंयम रूप से प्रवाहित होता है, जैसे कोई घायल पशु अस्त-व्यस्त भागता है। प्राण के इस प्रकार के व्यवहार के कारण स्नायु मंडल अव्यवस्थित हो जाता है और फिर शरीर में कुजीर्णत्व (ध्र्द्धदृदढ़ ड्डत्ढ़ड्ढद्मद्यत्दृद), अजीर्णत्व (ग़्दृद ड्डत्ढ़ड्ढद्मद्यत्दृद) होता है और इस कारण कालान्तर में शरीर में खराबी आ जाती है। इसे ही व्याधि कहते हैं।

(१) भावना तथा विचार की शुद्धि व नियमन हेतु विशेष रूप से योग विज्ञान सहयोगी है।

(२) शरीर के स्तर पर चिकित्सा हेतु आयुर्वेद एवं अन्य पद्धतियां विकसित हुएं। आयुर्वेद में शरीर रचना, रोगोत्पत्ति के कारण, उनके प्रकार, रोगी परीक्षण, औषधि योजना, औषधि निर्माण, शल्य चिकित्सा आदि के द्वारा मनुष्य को निरोगी व सुखी करने हेतु प्रयत्न किए गए।

चिकित्सा विज्ञान के विकास का इतिहास भारत में काफी पुराना है। चरक संहिता के अनुसार व्रह्मा ने प्रजापति को सर्वप्रथम आयुर्वेद का ज्ञान दिया (सूत्र स्थान-१/४५) और उनसे अश्विनी कुमारों को प्राप्त हुआ।

पुराणों में अश्विनी कुमार देवताओं के चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध हैं। चिकित्सा विज्ञान में उनके अनेक कार्य प्रसिद्ध रहे हैं, जैसे यज्ञ में कटे अश्व के सिर को पुन: जोड़ा, पूषन्‌ के दांत टूटने पर नए लगाये, च्यवन ऋषि की नष्ट हुई नेत्रज्योति पुन: वापस दिलायी, उनका वार्धक्य दूर किया आदि। अश्विनी कुमार से इन्द्र को तथा उनसे भारद्वाज ऋषि, उनसे आत्रेय पुनर्वास, उनके शिष्य अग्निवेश, भेल, हारीत आदि को यह ज्ञान प्राप्त हुआ और आगे भी यह परम्परा चलती रही। इस परम्परा को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है।

(१) धन्वंतरि परम्परा (२) आत्रेय परम्परा

आत्रेय परम्परा में काय चिकित्सा की प्रधानता है तथा इस विषय के प्रसिद्ध आचार्य चरक हुए, जिनकी ‘चरक संहिता‘ प्रसिद्ध है।

धन्वंतरि परम्परा में शल्य चिकित्सा की प्रधानता रही तथा इस विषय के प्रसिद्ध आचार्य सुश्रुत की ‘सुश्रुत संहिता‘ प्रसिद्ध है।

चिकित्सा विज्ञान का विचार करते समय शरीर शास्त्र, औषधि निर्माण, औषधियों के प्रकार, गुण आदि का गहरा विचार किया गया। उसकी कुछ जानकारी नीचे दी जा रही है। इससे ध्यान में आएगा कि जब पाश्चात्य देशों में इस बारे में सोचना संभव नहीं था, हमारे यहां उस समय कितना सूक्ष्म विश्लेषणं किया गया था। कुछ प्रमुख बातों की संक्षेप में जानकारी हम यहां दे रहे हैं-

(१) स्वास्थ्य- चरक संहिता में स्वस्थ मनुष्य की दी गई परिभाषा आधुनिक चिकित्सा शास्त्र से अधिक व्यापक तथा उपयुक्त है।

समदोष: समाग्निश्च समधातुमलक्रिय:।
प्रसन्नात्मेन्द्रियमना: स्वस्थो इत्यमिधीयते॥ -चरक संहिता

अर्थात्‌-जिसका त्रिदोष (वात, कफ, पित्त), सप्त धातु, मल प्रवृत्ति आदि क्रियाएं सन्तुलित अवस्था में हो, साथ ही आत्मा, इन्द्रिय एवं मन प्रसन्न स्थिति में हो, वही स्वस्थ मनुष्य कहलाता है।

(२) शरीर रचना में सुश्रुत संहिता में सुश्रुत शारीरे ५,६ के अनुसार शरीर रचना में मुख्य बातें निम्न हैं:-

त्वचा- (च्त्त्त्द-७), कला- (च्द्वडद्मद्यद्धठ्ठद्यठ्ठ दृढ द्यण्ड्ढ ड्ढथ्ड्ढथ्र्ड्ढदद्यद्म दृढ ण्द्वथ्र्ठ्ठद डदृड्डन्र्‌-७), आशया- (ङड्ढड़त्द्रत्ड्ढदद्य ध्ड्ढद्मद्मड्ढथ्द्म-७), धातु - (च्ण्ड्र्ढ घ्द्धत्थ्र्ठ्ठद्धन्र्‌ ढथ्द्वत्ड्डद्म, ख्द्वत्ड़ड्ढद्म ठ्ठदड्ड त्दढ़द्धड्ढड्डत्ड्ढदद्यद्म दृढ द्यण्ड्ढ डदृड्डन्र्‌-७), शिरा- (ठ्ठद्धद्यड्ढद्धत्ड्ढद्म-७००), पेशी- (ठ्ठ त्त्त्दड्ड दृढ थ्र्द्वद्मड़थ्ड्ढद्म-५००), स्नायु- (द्यड्ढदड्डदृदद्म-९००), अस्थीनि- (एदृदड्ढद्म-३००), संधिया-(ख्दृत्दद्यद्म-२१०), मर्म- (ज्त्द्यठ्ठथ्द्म-१०७), धमनियां- (ध्ड्ढत्दद्म-२४), दोष- (क़्त्द्मदृद्धड्डड्ढद्ध दृढ द्यण्द्धड्ढड्ढ ण्द्वथ्र्दृद्वद्धद्म-३), मल- (क्ष्थ्र्द्रद्वद्धड्ढ द्मड्ढड़द्यद्धद्यत्दृदद्म-३), स्रोतांस- (ग़्द्वद्यद्धत्थ्र्ड्ढदद्य ड़ठ्ठदठ्ठथ्द्म-९), कण्डरा- (च्त्दड्ढध्र्द्म-६), जाल- (ज़्दृध्ड्ढद द्यड्ढन्द्यद्वद्धड्ढद्म-१६), कूर्चा-(एद्वदड्डथ्ड्ढद्म दृढ थ्र्द्वद्मड़द्वथ्ठ्ठद्ध डदृदड्ढद्म-१६), रज्जव- (ख्र्दृदढ़ द्धदृद्रड्ढ-४), शेवन्य - (च्द्यत्द्यड़ण्‌ थ्त्त्त्ड्ढ ढदृद्धथ्र्ठ्ठद्यत्दृदद्म-७), संघात- (क्दृथ्थ्ड्ढड़द्यत्दृदद्म दृढ डदृदड्ढद्म-१४), सीमन्त-(द्रठ्ठद्यत्दढ़ थ्त्दड्ढद्म-१४), योगवह स्रोतांसि- (च्द्रड्ढड़त्ठ्ठथ्‌ ड़ठ्ठदठ्ठथ्द्म-२२) आंत्र- (क्ष्दद्यड्ढद्मद्यत्दड्ढद्म-२), रोमकूप- (क्तठ्ठत्द्ध द्रदृद्धड्ढद्म दृढ द्यण्ड्ढ च्त्त्त्द ३१/२ क्द्धदृद्धड्ढ)

(३) हृदय के कार्य- हृदय के संबंध में पश्चिमी देशों का ज्ञान बहुत अर्वाचीन काल का है। विलियम हार्वे नामक व्रिटिश वैज्ञानिक ने सन्‌ १६२८ में अपने प्रयोगों से यह प्रतिपादित किया था कि रक्त का पहुंचना हृदय के लिए आवश्यक है। परन्तु वह यह नहीं बता सका कि रक्त कैसे पहुंचता है। कुछ वर्षों बाद सन्‌ १६६९ में इटालियन वैज्ञानिक मार्शेलों मल्फीगी ने उस प्रक्रिया को उद्घाटित किया, जिससे रक्त हृदय में पहुंचता है।

परन्तु भारत में ७ हजार से अधिक वर्षों पूर्व ‘शतपथ व्राह्मण‘ में हृदय के द्वारा होने वाली सम्पूर्ण प्रक्रिया का वर्णन मिलता है। उसमें कहा गया है-

हरतेर्दतातेरयतेर्हृदय शब्द:- निरुक्त

अर्थात्‌-लेना, देना तथा घुमाना इन तीन क्रियाओं को हृदय शब्द अभिव्यक्त करता है।

हृ (हरणे) उ द्यदृ द्धड्ढड़ड्ढत्ध्ड्ढ, द (दाने) उ द्यदृ घ्द्धदृद्रड्ढथ्‌ य (इण-गतौ)। द्यदृ क्त्द्धड़द्वथ्ठ्ठद्यड्ढ उ हृदयम्‌-शतपथ व्राह्मणम्‌

इसी प्रकार से नाड़ी ज्ञानम्‌ ग्रंथ में लिखा है-
तत्संकोचं च विकासं च स्वत: कुर्यात्पुन: पुन:

अर्थात्‌-हृदय स्वयं ही संकोच और फैलाव की क्रिया बारम्बार करता रहेगा। एक-दूसरे ग्रंथ भेल संहिता में वर्णन आता है-

हृदो रसो निस्सरित तस्मादेति च सर्वश:।
सिराभिर्हृदयं वैति तस्मात्तत्प्रभवा: सिरा:॥

अर्थात्‌- हृदय से रक्त निकलता है, वहां से ही शरीर के सभी भागों में जाता है, रक्त नलिकाओं के द्वारा हृदय को जाता है, रक्त नलिका भी उसी से बनी हैं।

(४) रोग के कारण- आयुर्वेद में रोग निदान तथा चिकित्सा का आधार त्रिदोष सिद्धांत है।

वात, पित्त और कफ जब संतुलित रहते हैं तो शरीर स्वस्थ रहता है। जब असंतुलित होते हैं तो रोग का कारण बनते हैं।

यह त्रिदोष समग्र शरीर में व्याप्त रहते हैं तथापि शरीर में कुछ विशेष स्थान पर ये ज्यादा रहते हैं। क्रिया के आधार पर प्रत्येक दोष के पांच भाग किए गये हैं और उनका परिणाम भी बताया गया है।

जैसे-वात - यह पांच प्रकार के कार्य करता है-

(१) प्राण - मुख्यत: श्वासोच्छवास प्रवर्तक (२) उदान-मुख्यत: वाक्प्रवर्तक (३) व्यान- शरीर रसों का वाहक (४) समान- अन्नपाचन आदि (५) अपान-मल मूत्रादि विसर्जन

पित्त :- इसके भी पांच कार्य हैं-

(१) पाचक- अन्न पाचन, सार का विभाजन तथा शरीर उष्णता, (२) रंजक- अन्न रस का रक्त वर्ण कर रक्त के रूप में परिणत करने वाले (३) साधक-बुद्धि और मेधावर्धक, (४) आलोचक- दृष्टि में सहायक, (५) भ्राजक-वर्ण प्रसाधनकर्ता

कफ:- इसके भी पांच कार्य हैं-

(१) अवलम्बक-शक्ति और ऊर्जा प्रदाता, (२) क्लेदक- अन्न क्लेदन कर्ता, (३) बोधक-रुचि का बोध कराने वाला, (४) तर्पक-नेत्र और ज्ञानेद्रियों का नियंत्रक, (५) श्लेषक-सन्धि स्नेहन कर्ता।

रोग निवृत्ति हेतु दी जाने वाली वस्तु, वह चाहे प्राणी जन्य हो, वनस्पति हो या खनिज जन्य हो, सबसे रस गुण, वीर्य, विपाक और प्रभाव-ये पांच तत्व माने गए हैं और इनमें से प्रत्येक का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया है। अन्न के शरीर में पाचन तथा विलयन कर रस बनता है जो आगे चलकर रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र आदि सप्त धातुओं में परिवर्तित होता है। प्रत्येक धातु का शरीर में विलय या विसर्जन तीन रूप में होता है-स्थूल, सूक्ष्म और मल। इससे शरीर धीरे-धीरे विकसित होता है।

इस सम्पूर्ण प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में मिलता है।

आयुर्वेद चिकित्सा दो प्रकार से की जाती थी-

(अ) शोधन-पंचकर्म द्वारा, ये निम्न हैं-

(वमन)- मुंह से उल्टी करके दोष दूर करना, (२) विरेचन-मुख्यत: गुदा मार्ग से दोष निकालना, बस्ति (एनीमा)

(४) रक्तमोक्षण-जहरीली कोई चीज काटने पर या शरीर में खराब रक्त कहीं हो, तो उसे निकालना।

(५) नस्य- नाक द्वारा स्निग्ध चीज देना

(ब) शमन- औषधि द्वारा चिकित्सा, इसकी परिधि बहुत व्याप्त थी। आठ प्रकार की चिकित्साएं बताई हैं।

(क्रमश:)